बरेली। ठंड से बचाव के लिए बरेली कॉलेज में अध्ययनरत निर्धन छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरण किया जाएगा। वितरण 17 से 23 दिसंबर तक दोपहर पौने दो से पौने तीन बजे के बीच छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय से होगा। स्वेटर पाने के लिए बीपीएल व अंत्योदय कार्ड धारक छात्र-छात्राओं को छह से 12 दिसंबर के बीच छात्र कल्याण अधिष्ठाता के यहां अपना आवेदन जमा करना होगा। चयनित लिस्ट जीसीआर, डीएसडब्ल्यू आफिस और चीफ प्रॉक्टर कार्यालय पर 15 दिसंबर को चस्पा की जाएगी। इसी आधार पर स्वेटरों का आवंटन किया जाएगा।