फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी फाइनेंस कंपनी के नाम पर हजारों ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत के एक व्यक्ति ने बिल्डर पर फर्जी फाइनेंस कंपनी बनाकर हजारों रुपये ठगने का आरोप लगाया है। उसने बारादरी थाने में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रुपये वापस दिलाने की गुहार की है। आरोप है कि वह कई लोगों से ठगी कर चुका है।
विज्ञापन

पीलीभीत के थाना अमरिया के सरैनी त्रिगुनिया के अशोक कुमार ने बताया कि पीलीभीत बाईपास पर अवध कांपलेक्स में एक बिल्डर ने ग्रुप स्कीम की फाइनेंस कंपनी का दफ्तर खोला। फाइनेंस कंपनी के संचालक ने पांच बार में 15 हजार रुपये जमा कराए थे। फायदा न होने पर वह रुपये वापस मांगने गया तो अभद्रता कर दी। संचालक ने 7500 हजार रुपये रोककर सभी रुपये वापस कर दिए। बाकी रुपये मांगने पर उसने जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। अशोक का आरोप है कि संचालक पहले भी एक फाइनेंस कंपनी खोल चुके हैं। दो महीने पहले संचालक ने दोगुने रुपये देने का झांसा एक स्कीम शुरू की। करीब सात सौ लोगों ने स्कीम में रुपये जमा कर दिए। करीब डेढ़ महीने उसने स्कीम बदल दी। जिससे लोगों का लाखों रुपये फंस गया। उन्होंने कहा कि संचालक ने कई बार धोखाधड़ी करके लोगों के रुपये हड़प चुके हैं। किसी व्यक्ति के दबंगई दिखाने पर संचालक उसका रुपया वापस कर देता है। अशोक ने थाना बारादरी पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और रुपये वापस दिलाने की गुहार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें