फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर दिखा आक्रोश, दोषियों को मिले सजा-ए-मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

हैदराबाद की घटना से आक्रोशित शहरवासियों ने किया प्रदर्शन, निकाला कैंडल मार्च

बरेली। हैदराबाद में डॉ. बिटिया को गैंगरेप के बाद जिंदा जला देने की घटना पर रविवार को शहरवासी सड़क पर उतरे और उन्होंने दोषियों को फांसी देने की मांग की। ताकि अन्य ऐसी वीभत्स घटनाओं पर अंकुश लग सके। रविवार को भी विभिन्न सामाजिक संगठनोें ने प्रदर्शन कर और कैंडिल मार्च निकालकर डॉ. बेटी के लिए इंसाफ की मांग की।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र नगर के शील चौराहा से सेलेक्शन प्वॉइंट चौराहा कैंडिल मार्च निकाला। इसके बाद डॉ. बिटिया के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। महानगर मंत्री गौरव यादव ने आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई कर फांसी की सजा देने की मांग की। मोहित खंडेलवाल ने रेप की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कानून का और सख्ती से दोषियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस दौरान मनोज यादव, प्रिंस गुप्ता, निहार त्यागी, उज्जवल, अभिषेक राजपूत, विवेक, आयुष सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वूमेन चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने गांधी उद्यान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष ऋतु शाक्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दोषियों को मौत की सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश में बेटियों के साथ हैवानियत के बाद जला कर मार डालने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। ऐसे बलात्कारियों को मौत की सजा देनी चाहिए। मंडल अध्यक्ष शशिप्रभा ने कहा कि महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध सामाजिक मानसिकता को दर्शा रहे हैं। इस दौरान सचिव संगीता सक्सेना, सोनम, रंजीता, अनीता राठौर अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें