डॉक्टर बिटिया को मिले न्याय और कड़ा बने कानून
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। हैदराबाद की डॉक्टर बिटिया की दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपियों को कड़ी सजा मिले, हर कोई यही चाहता है। लोग इस तरह की वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ और कड़ा कानून बनाने की भी जरूरत बता रहे हैं। हज सेवा समिति के अध्यक्ष पम्मी खान वारसी ने कहा है कि निर्भया कांड के बाद भी महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार गंभीर नहीं हुई। इसीलिए बार-बार ऐसी घटनाएं हो रही हैं। लिहाजा महिलाओं की सुरक्षा के लिए कारगर कदम उठाने की आवश्यकता है। साथ ही कहा कि जिस तरह की राजनीति सोशल मीडिया पर हो रही है, उस पर भी रोक लगनी चाहिए। संस्था के डॉ. सीता राम राजपूत, हाजी यासीन कुरैशी, अहमद उल्ला वारसी, मोहसिन इरशाद आदि ने भी घटना की घोर निंदा की है।