फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रविवार सुबह रसोइया और कैंट स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। उसके सिर में चोट लगी थी। पुलिस ने उसके किसी ट्रेन से गिरने का संदेह जताया है। उसके पास दिल्ली से विधुनी तक का टिकट था। साथ ही शर्ट के कॉलर पर भी विधुनी के टेलर की चिट लगी थी। कैंट पुलिस ने शव सील करके पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि व्यक्ति का नाम-पता ज्ञात नहीं हो सका है। जानकारी कर रहे हैं कि वह विधुनी जिला औरेया का रहने वाले है या कहीं और का। इसके बाद परिवार को बुलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें