फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड प्लाटून कमांडर का वाहनों से वसूली का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। होमगार्ड प्लाटून कमांडर मीरगंज थाने की लभारी चौकी पर दिनदहाड़े बैठकर वाहनों से उगाही करते हैं। इसी रकम से चौकी पर ही पार्टी करते हुए उनका एक वीडियो वायरल हो गया है।
विज्ञापन

मीरगंज क्षेत्र में तैनात एक होमगार्ड प्लाटून कमांडर कंपनी की हरकतों को लेकर पहले भी चर्चा होती रही है। अब किसी ने उनकी हरकतों का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। इसमें वह हाईवे पर बंद पड़ी लभारी चौकी पर बैठकर नशा करते दिख रहे हैं। साथ ही वहीं बैठकर आने-जाने वाले वाहनों से उगाही कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद अफसरों के पास भी पहुंचा है। इस बारे में थाना मीरगंज के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि ये वीडियो काफी पुराना है। घटना उनके संज्ञान में अब आई है। जानकारी करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें