फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर रेप की कोशिश, विरोध पर चाकू मारे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी के एक गर में घुसे तीन लोगों ने महिला से रेप की कोशिश की। विरोध करने पर गले और सिर पर चाकू से वार किए। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पति ने थाने में जाकर जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र बारादरी के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह घर पर थी और उसके पति बारदाना की एक कंपनी में काम करते हैं। शुक्रवार की रात करीब एक बजे मुंह पर कपड़ा बांधकर तीन लोग उसके घर में घुस आए। उसके साथ रेप की कोशिश की। मारपीट के दौरान उसने एक युवक के चेहरे से कपड़ा हट गया तो पता चला कि आरोपी उसके ही भाई का साला है। पहचान उजागर होने के बाद तीनों युवकों ने उसके ऊपर चाकुआें से हमला बोल दिया। उसके गर्दन में एक व सिर पर दो बार चाकुआें से हमला किया। चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग इकठ्ठा होने लगे तो तीनों युवक भाग गए।
काम से लौटा पति उसे लहूलुहान हालत में थाने लेकर पहुंचा। यहां पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। थाना प्रभारी नरेश त्यागी ने बताया कि दो पक्षों का आपसी विवाद है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें