फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग ने आठ साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, पुलिस ने जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। थाना क्षेत्र के एक गांव में 70 साल के बुजुर्ग ने अनुसूचित जाति की आठ साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची कक्षा दो की छात्रा है। खून से लथपथ बच्ची जैसे-तैसे घर पहुंची तो उसकी हालत देख परिजन घबरा गए। घटना की सूचना मिलने पर सीओ आंवला मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी पिछले हफ्ते ही एक हत्याकांड में 15 साल की सजा काटकर जेल से छूटा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कक्षा दो की आठ साल की छात्रा गुरुवार शाम सात बजे अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी बुजुर्ग किशन लाल उसे लालच देकर अपने घर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। सूचना मिलने पर सीओ आंवला थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। बच्ची से घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने देर रात दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गांव वालों को जब आरोपी के गिरफ्तार होने का पता चला तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों में घटना को लेकर इस कदर गुस्सा था कि पुलिस आरोपी को जैसे-तैसे ग्रामीणों से बचाकर थाने ले गई। आरोपी को शुक्रवार सुबह जेल भेज दिया गया। सीओ ने बताया कि दुष्कर्म की पुष्टि के लिए बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें