बरेली। शहर में वाहन चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। सबसे सुरक्षित कहा जाने वाला कचहरी परिसर भी अब चोरों से अछूता नहीं रहा। सिविल लाइन निवासी अधिवक्ता सीमा दीक्षित ने बताया कि शनिवार को वो अपने चैंबर में बैठी थीं। उन्होंने अपनी स्कूटी चैंबर के बाहर खड़ी की थी। दोपहर तीन बजे उन्हें स्कूटी चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि एडीएम कोर्ट परिसर में सीसी कैमरा लगा है लेकिन खराब होने के कारण घटना रिकार्ड नहीं हो सकी है। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट लिख ली है। ब्यूरो
जीरो प्वाइंट पर पलटा ट्रक
सीबीगंज। शाहजहांपुर की ओर से आ रहा धान भरा ट्रक अनियंत्रित होकर जीरो प्वाइंट के पास पलट गया। ट्रक पलटने से धान की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पलटे ट्रक को सीधा करा कर यातायात सामान्य किया। ट्रक पलटने से हाईवे पर थोड़ी देर जाम की स्थिति भी रही। ब्यूरो