फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर जांच पूरी नहीं कर पाए, डीजीपी ने इंस्पेक्टर शीशग़ढ़ को तलब कर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली/शीशगढ़। पराली जलाने की शिकायत पर एलएलबी स्टूडेंट को धमकाने के मामले में डीजीपी ने शीशगढ़ इंस्पेक्टर को लखनऊ तलब कर लिया। उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। बहेड़ी सीओ की जांच रिपोर्ट अभी न मिलने की बात कही जा रही है पर इसमें एक प्रतिकूल प्रविष्टि लगाने लायक मामला बताकर इंस्पेक्टर को अभयदान दे दिया गया है।
विज्ञापन

गांव टांडाछंगा के इरशाद खाँ के द्वारा पराली जलाने की वीडियो ट्वीट पर शिकायत से गुस्साए शीशगढ़ इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह पचौरी ने उसे हड़का दिया था। ऑडियो की गूंज अब लखनऊ तक पहुंच गई है। शुक्रवार देर रात डीजीपी ओपी सिंह ने सुरेंद्र सिंह पचौरी को लखनऊ तलब कर लिया। वह रात में ही लखनऊ रवाना हो गए। नौ नवंबर को उन्होंने इरशाद को फोन पर जमकर हड़काया था और गुंडा एक्ट में जेल भेजने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत पीड़ित छात्र ने एडीजी बरेली जोन व एसएसपी बरेली से की थी। जांच सीओ बहेड़ी ने पूरी करके रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी। इधर, इंस्पेक्टर ने काफी हद तक पीड़ित को मैनेज कर लिया। सूत्रों के मुताबिक इंसपेक्टर अपने कार्यकाल के अच्छे काम और शिकायतकर्ता छात्र इरशाद खां के परिवार को आपराधिक रिकार्ड भी साथ ले गए हैं।

भमोरा एसओ पर भी आरोप
भमोरा एसओ के खिलाफ सुविधाशुल्क न देने पर झूठा केस लगाने का आरोप लगाने वाले देवचरा निवासी सौरभ गुप्ता शनिवार को फिर अफसरों के चक्कर काटते दिखे। सौरभ ने बताया कि सीओ ने आरोप की जांच की तो उन्होंने संबंधित साक्ष्य व शपथपत्र दाखिल किए थे। बावजूद अफसर एसओ को बचा रहे हैं। वह एसओ पर कार्रवाई कराकर दम लेंगे, चाहे सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें