फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखे से जली महिला, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एक व्यक्ति ने लड़ाई अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया। यह आरोप पत्नी के भाई ने बहनोई पर लगाया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। मृतका के भाई ने उसकी पत्नी रेखा चौहान का विवाह 2004 में गांधी पुरम के अजय चौहान के साथ हुआ था। 2006 में अजय की मृत्यु हो जाने पर वह मायके आने रहने लगी। वहां उसने जिम जाना शुरू कर दिया जिम में उनकी जान पहचान अनुज से हो गई। जिसके बाद उसने अनुज से शादी कर ली। चार नवंबर को उसकी भांजी प्रियांशी ने फोन करके मम्मी को अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी। वहां पहुंचकर पता चला तो उसकी बहन की मृत्यु हो चुकी है। प्रियांशी का कहना था कि 27/28 अक्तूबर रात को दोनों का झगड़ा हो गया था। अनुज ने उसकी मम्मी के आग लगा दी जिससे उनकी मौत हो गई। प्रेमनगर इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि दीवाली पर पटाखे जलाते समय रेखा जल गई थी। उसकी पुत्री से बात करने के बाद अनुज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें