फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिस्टम की अनदेखी बनी हादसे की वजह, दो की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज (बरेली)। जिम्मेदारों की अनदेखी की वजह से बड़ा बाईपास पर भीषण हादसा हुआ, जिसमें ट्रक ड्राइवर और हेल्पर की जिंदा जलकर मौत हो गई। सोलह घंटे से खराब ट्रक बाईपास पर साइड का हिस्सा घेरे खड़ा था, लेकिन इसे हटवाने की जहमत नहीं उठाई गई, जबकि सुबह के वक्त अब कोहरा भी होने लगा है।
विज्ञापन

हादसे के बाद लोग हाईवे की निगरानी न होने पर व्यवस्था को कोस रहे थे। चर्चा थी कि कमानी खराब होने के बाद सड़क किनारे खड़े ट्रक को हटा दिया जाता तो इस घटना को टाला जा सकता था। बड़ा बाईपास पर नेशनल हाईवे के कर्मचारियों की पूरे दिन पिकेट ड्यूटी रहती है। इसके बाद भी उन्हें खराब ट्रक हाईवे पर खड़ा दिखाई नहीं दिया। पुलिस ने भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। काश पुलिस और एनएचएआई की टीम समय रहते वहां से खराब ट्रक को हटा देती तो शायद यह हादसा नहीं होता। उधर, खराब खड़े ट्रक के ड्राइवर और हेल्पर गायब हैं। पुलिस ने उन्हें तलाश करने की कोशिश की मगर उनका पता नहीं चल सका। इंस्पेक्टर बच्चू सिंह ने बताया कि सड़क की साइड में ज्यादा आगे तक मिट्टी न होने से ट्रक का कुछ हिस्सा सड़क पर था। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों ही ट्रक करीब पचास मीटर तक आगे बढ़ गए।

ड्राइवर ने की थी कॉल करने की कोशिश
पुलिस ने जब आग बुझाई तो ड्राइवर राजीव का मोबाइल ट्रक के नीचे पड़ा मिला। इसमें 100 नंबर डॉयल करने की कोशिश की गई थी। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हादसे के वक्त ड्राइवर ने पुलिस से मदद लेने की कोशिश की, शायद वह बंद केबिन में आग की लपटों के बीच फंस गया। पोस्टमार्टम हाउस पर राजीव के चचेरे भाई राजेश ने बताया कि ट्रक राजीव का ही था, वह खुद ही चलाते थे।
विज्ञापन


ढाबों के आगे लगाते हैं ट्रक, जाड़ों में होगी मुसीबत
हाईवे किनारे ढाबेे बना लिए गए हैं। अधिकांश ढाबों के सामने पार्किंग की जगह नहीं है। ऐसे में वहां ट्रक जैसे वाहन सड़क किनारे या सड़क घेरकर खड़े किए जाते हैं। इससे जाड़े के दिनों में कोहरे के वक्त अक्सर बड़े हादसे होते हैं। पिछले साल भी ऐसे कई हादसे हुए थे। इस बार भी पुलिस प्रशासन ने समय रहते एक्शन नहीं लिया तो हादसों की आशंका बनी रहेगी।

रोडवेज बस में जलकर मरे थे 25 लोग
चार जून, 2017 को बड़ा बाईपास से लखनऊ रोड पर रोडवेज बस की ट्रक से टक्कर हो गई थी। इस हादसे में रोडवेज बस में आग लगने से 25 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें