फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजुमन जुलूस में ज्यादा सुराही लगाने पर पुलिस से नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अंजुमन जुलूस में झांकी पर ज्यादा सुराही और तेज आवाज का साउंड सिस्टम लगाने को लेकर बारादरी के पुराना शहर में दो स्थानों पर जुलूस में शामिल लोगों और पुलिस के बीच नोकझाेंक हो गई। बाद में मामला रफा-दफा हो गया। शनिवार को अंजुमन जुलूसों के साथ अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी आया था। ऐसे में पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर थी। दोपहर के वक्त पुराना शहर में अंजुमन के जुलूस निकल रहे थे। इस दौरान दो स्थानों पर जुलूसों की झांकियों में ज्यादा सुराही लगी होने के साथ साउंड भी काफी तेज का था। पुलिस ने सुराही उतरवाने को कहा तो नोकझाेंक हो गई। हालांकि बाद में जुलूस में शामिल लोगों ने आवाज धीमी कर दी। इस दौरान सांप्रदायिक सौहार्द देखने को मिला। जुलूस में शामिल लोग इस्लामिक झंडों के साथ तिरंगा लेकर भी चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें