फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अफीम और मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला गिरोह जिले में लगातार सक्रिय है। शुक्रवार को भमोरा पुलिस ने सर्विलांस टीम के सहयोग से तीन किलो अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को सिरौली पुलिस ने एक किलो 200 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

झारखंड से आने वाली अफीम की बरेली से दिल्ली, हरियाणा और पंजाब प्रांतों में सप्लाई की बात पहले भी सामने आ चुकी है। शुक्रवार को भमोरा पुलिस की गिरफ्तार में आए दो अफीम तस्करों में से एक झारखंड का है। एसएसपी शैलेश पांडेय के निर्देशन में अभियान के दौरान शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे सर्विलांस टीम और भमोरा पुलिस ने रम्पुरा मोड़ से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों में झारखंड प्रांत के जिला जतरा के थाना दांगी गिधौर का लोकनाथ और रामपुर के थाना शाहबाद के गांव लस्करगंज का जितेंद्र शामिल है। इनका एक साथी बरेली के थाना अलीगंज के गांव कमालपुर का धर्मवीर भाग निकला। तस्करों के पास से पुलिस ने तीन किलो अफीम और एक बाइक बरामद की है। मामले में एनडीपीएस की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें