बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र की सैनिक कॉलोनी गली नंबर चार की मीनाक्षी पत्नी पारितोष दुबे ने अपने देवर अनुराग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मीनाक्षी का आरोप है कि अनुराग शराब पीने का आदी है। शुक्रवार को वह घर में घुस आया और शराब के लिए रुपये मांगने लगा। मना करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने अनुराग के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।