बरेली। उधार लिए डेढ़ सौ रुपये न लौटाने पर एक ऑटो चालक को दबंगों ने रास्ते में रोककर उस पर लाठी डंडो से जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर एक दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी तो दबंग धमकाते हुए भाग निकले। पीड़ित के एक रिश्तेदार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सुभाषनगर क्षेत्र के मढ़ीनाथ निवासी पप्पू ऑटो चलाते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने बारादरी क्षेत्र के संजय निवासी लखन से कुछ रुपये उधार लिए थे। जिसमें कुछ लौटाने के बाद सिर्फ डेढ़ सौ रुपये देने बचे थे। प्रमोद के रिश्तेदार प्रमोद के मुताबिक, 26 अक्तूबर को घर लौटते वक्त अपने घर के पास ही लखन ने अपने तीन साथियों के साथ पप्पू को घेर लिया और लाठी डंडो से उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर इकट्ठे हुए दुकानदारों ने उन्हें बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। ब्यूरो