फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रम की फीस जमा करने की अर्जी पर आदेश आज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चिन्मयानंद केस में फिरौती मांगने के आरोपी विक्रम सिंह उर्फ दुर्गेश ने शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय में एलएलबी का संस्थागत छात्र होने के नाते न्यायालय से फीस और परीक्षा फार्म जमा करने की अनुमति मांगी है। इस मामले में कोर्ट अपना फैसला गुरुवार को सुनाएगा।
विज्ञापन

जिला कारागार में बंद होने के कारण विक्रम के वकील प्रमोद तिवारी ने उनकी ओर से न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। इसमें कहा कि न्यायालय में विचाराधीन सरकार बनाम संजय सिंह आदि मुकदमें में वह अभियुक्त होने के कारण जेल में है। विक्रम के अनुसार वह स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय में एलएलबी तृतीय वर्ष का संस्थागत छात्र है। प्रार्थी ने वर्ष 2018-19 में एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा उत्तीर्ण की और अब एलएलबी पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश लेना चाहता है। इसके लिए आदेश पारित किया जाना आवश्यक है। अभियोजन अधिकारी लाल साहब सिंह ने बताया कि इस मामले में कोर्ट अपना फैसला गुरुवार को सुनाएगा। उधर, विक्रम के अधिवक्ता प्रमोद तिवारी ने बताया कि कोर्ट ने महाविद्यालय से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी थी, जो अभी नहीं आई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें