बरेली। खाने-पीने के बाद बिना भुगतान किए मॉडल शॉप से जा रहे दबंगों को मालिक ने टोका तो उन पर हमला कर दिया। मॉडल शॉप में दबंगों ने तोड़फोड़ भी की। मालिक दबंगों के खिलाफ पहले भी बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर करने की रिपोर्ट लिखा चुके हैं। मारपीट की भी दबंगों के खिलाफ थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
प्रेमनगर क्षेत्र के डेलापीर निवासी सुरेश चंद्र डेलापीर चौराहे पर सरकारी शराब की मॉडल शॉप चलाते हैं। उन्होंने बताया कि 18 अक्तूबर की रात सत्यम और दो अन्य लोग मॉडल शॉप में आए। खाने-पीने के बाद बिना पेमेंट किए जाने लगे तो सुरेश ने उन्हें टोका। इस पर तीनों ने उन पर हमला कर दिया। दुकान में भी तोड़फोड़ की। सुरेश के मुताबिक दबंगों ने कुछ दिन पहले दुकान के बाहर खड़ीं तीन गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की थी। इसमें समझौता करने का दबाव बना रहे थे। शिकायत पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही तीनों भाग निकले।