फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से परेशान चाट विक्रेता ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। आर्थिक तंगी से परेशान चाट विक्रेता ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। बेटी की शादी के लिये धन की व्यवस्था न होने से वह कई दिन से अवसाद में था।
विज्ञापन

सीबीगंज स्थित खलीलपुर रोड श्मशान भूमि वाली गली में रहने वाले 45 वर्षीय राजीव चाट बेच कर परिवार का गुजारा करते थे। परिवार में पत्नी ऊषा समेत चार बेटियां और एक बेटा है। राजीव ने बड़ी बेटी की शादी तय कर दी थी। बेटी की शादी के लिए पत्नी ऊषा ने भी परसाखेड़ा की एक फैक्टरी में नौकरी शुरू कर दी थी। इसके बाद भी आर्थिक हालत में सुधार नहीं हुआ। बेटी की शादी को लेकर राजीव अवसाद में रहने लगा। सोमवार को राजीव ने विषाक्त पदार्थ का लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। यहां राजीव की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें