फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवती से छेड़खानी, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी क्षेत्र में घर में घुसकर दो युवकों ने युवती के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर उसे और उसकी मां को पीटा भी। इतना सब होने के बावजूद आरोपियों पर कार्रवाई तो दूर पुलिस ने युवती की रिपोर्ट तक नहीं लिखी।
विज्ञापन

पीड़ित युवती का कहना है कि रविवार देर शाम वह अपनी मां के साथ घर में थी। दो युवक और एक महिला घर में घुस आये। दोनों युवक उससे छेड़खानी करने लगे। शोर-शराबा होने पर उसकी मां आ गई। युवती और उसकी मां ने विरोध किया तो युवकों ने दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया। तहरीर देने के बाद भी बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सोमवार को युवती अपनी मां के साथ एसएसपी से मिली और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें