फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमगीन माहौल में बृजेश तिवारी को अंतिम विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के निजी सहायक बृजेश तिवारी की शाहजहांपुर में सड़क दुर्घटना में मौत पर भाजपा नेताओं में हलचल मच गई। अचानक मौत की खबर आने के बाद सकते में आए तमाम लोग फौरन शाहजहांपुर रवाना हो गए। शाम को उनके अंतिम संस्कार में भी संतोष गंगवार और उनके मंत्रालय के अधिकारियों समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए।
विज्ञापन

बृजेश तिवारी की दुर्घटना में मौत होने की जानकारी शनिवार रात में परिजनों को मिल गई थी। रविवार सुबह केंद्रीय मंत्री ने रमेश जैन, ललित अवस्थी और सुरक्षा सहायक रामरतन को शाहजहांपुर रवाना किया। शाहजहांपुर जिला प्रशासन पहले ही तैयार था, इससे पोस्टमार्र्टम आदि प्रक्रिया समय से पूरी हो गई। शाम करीब तीन तिवारी का शव यहां उनके निवास जसौली लाया गया। केंद्रीय मंत्री और तमाम लोग वहां पर पहले से मौजूद थे। उनका अंतिम संस्कार सिटी श्मशान भूमि पर किया गया। खबर मिलने पर केंद्रीय श्रम व रोजगार मंत्रालय से सचिव अनिता त्रिपाठी, मनु टेटीवाल, ओएसडी पीके गुप्ता, कुश शर्मा, रवि शर्मा, आलोक माथुर आदि बरेली पहुंचे और भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार, भाजपा नेता गुलशन आनंद समेत प्रमुख लोगों के बीच नम आंखों से तिवारी को विदाई दी। तिवारी अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें