फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख दो नहीं तो ढहा देंगे मेडिकल कॉलेज की दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रंगदारी न मिलने पर 50-60 लोग एक मेडिकल कॉलेज की दीवार गिराने की कोशिश करने लगे। शोर सुनकर सिक्योरिटी गार्ड और अन्य पदाधिकारी वहां पहुंचे लेकिन ंलाठी डंडे और तमंचे देखकर ठिठक गए। पुलिस से फोन पर शिकायत की। लेकिन पुलिस के आने से पहले ही दबंग भाग निकले। मेडिकल कॉलेज के स्टाफ की शिकायत पर बारादरी थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पीलीभीत बाईपास स्थित रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के बाहर शुक्रवार सुबह अचानक लाठी डंडे और तमंचे लिए करीब 50-60 लोग इकट्ठा हो गए और गालीगलौज करने लगे। शोर सुनकर सिक्योरिटी गार्ड व अन्य मौके पर पहुंचे तो दबंग उन्हें धमकाते हुए कॉलेज की सामने वाली दीवार में तोड़फोड़ करने लगे। इसकी सूचना कॉलेज के पदाधिकारियों को मिली तो वह भी मौके पर पहुंचे। एक पदाधिकारी के मुताबिक दबंग उनके तीन लाख रुपये रंगदारी मांगने लगे। विरोध करने पर दीवार तोड़ने और अन्य नुकसान करने की धमकी दी। इसी बीच पुलिस से शिकायत की गई तो दबंग दोबारा देख लेने की धमकी देते हुए भाग निकले। उनके मुताबिक दबंगों में अनीश और मुकेश भी शामिल थे, जो पहले भी दीवार में तोड़फोड़ कर चुके हैं। मेडिकल कॉलेज के चांसलर डॉ. केशव अग्रवाल ने बताया कि डेढ़-दो साल पहले भी यही लोग दीवार तोड़ चुके हैं। उस वक्त भी रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद कुछ आरोपी जेल भेज गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें