फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मुझे तो कुछ पता नहीं, वकील साहब ने लिखा दी थी दुष्कर्म की रिपोर्ट’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एसपी क्राइम के सामने पेश हुई बारादरी की युवती ने कुछ दिन पहले दर्ज कराया गया दुष्कर्म का केस वापस लेने की बात कही। वजह पूछने पर बोली, उसे पता ही नहीं था, वकील ने खुद तहरीर बनाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। असल में दुष्कर्म का कोई मामला ही नहीं था। एसपी क्राइम ने उसे कोर्ट में शपथपत्र देने की सलाह देकर उसे लौटा दिया।
विज्ञापन

बारादरी इलाके में पंद्रह दिन पहले घर से लापता युवती सुबह चार बजे एक छात्र के कमरे में मिली थी। परिवार के लोगों ने पीलीभीत निवासी बीएससी के छात्र को पीटकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। युवती के भाई की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस ने युवती से कई बार कोर्ट में बयान देने को कहा पर वह कोर्ट नहीं पहुंची। मंगलवार सुबह युवती एसएसपी दफ्तर में एसपी क्राइम से मिली। उसने बताया कि दुष्कर्म की तहरीर वकील साहब ने बना दी थी। उसे और उसके परिवार को इसकी जानकारी ही नहीं थी। आरोपी पर वह कार्रवाई नहीं चाहती, इसका शपथपत्र भी दे रही है। एसपी क्राइम ने कहा कि मामला अब कोर्ट में है। इसलिए वह अपने कोर्ट में बयान दे। एसपी क्राइम रमेश भारतीय ने बताया कि पीड़िता का संभवत: आरोपी से समझौता हो गया है इसीलिए इस तरह वकील पर आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें