बरेली। नशे में धुत देवर ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की और जब वह पति के साथ थाने जाने को निकली तो हमला कर पीट दिया। एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इज्जतनगर की महिला के मुताबिक देवर की गंदी हरकतों से परेशान होकर वह पति के साथ किराए के मकान में रहने लगी थी। इसके बावजूद देवर 24 सितंबर की रात घर में दीवार फांदकर घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। देर रात ड्राइवर पति के साथ वह शिकायत करने निकली तो देवर ने साथियों और परिवार के लोगों के साथ उन पर हमला कर दिया। अगले ही दिन भी ससुराल वालों ने जबरन घर में घुसकर उन्हें बुरी तरह पीटा।