बरेली। पुराने विवाद के चलते कटरा चांद खां स्थित सीताराम मंदिर के बाहर नशे में धुत्त एक युवक ने झगड़े के बाद फायर कर दी। दो हवाई फायर करने के बाद तीसरा फायर उसने एक अन्य युवक पर किया लेकिन वह मिस हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी नशे में धुत्त युवक ने अभद्रता की। पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले आई। यहां पुलिस के पास लगातार सिफारिशें पहुंच रही हैं।
बारादरी क्षेत्र के कटरा चांद खां के दो गुटों में पिछले काफी दिनों से विवाद चल रहा है। दोनों गुटों के लड़कों में अक्सर मारपीट भी होती है। बृहस्पतिवार देर रात नशे में धुत्त एक युवक की दोबारा दूसरे के सुरेश व अन्य से कहासुनी हो गई। इस पर नशे में धुत्त युवक ने तमंचा निकाल लिया। उसने पहले हवा में दो फायर झोंके फिर मंदिर पर बैठे कुछ लोगों के तरफ तमंचा करके फायर किया। लेकिन वह मिस हो गया। उसे पकड़कर मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस से भी नशे में धुत्त युवक बदतमीजी करने लगा।