फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतुलन बिगड़ने पर ट्रक से गिरा ड्राइवर, पहिये के नीचे दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। एमआरएफ टायर के गोदाम में ट्रक को बैक कर रहा ड्राइवर संतुलन बिगड़ने से अचानक ट्रक से नीचे गिर गया। ट्रक चलता रहने के कारण वह पहिए के नीचे आकर दब गया। कर्मचारी गंभीर हालत में उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के पस्तौर मोड़ के पास एमआरएफ कंपनी का टायर गोदाम है। बृहस्पतिवार दोपहर खड़ऊआ गांव निवासी ड्राइवर हरस्वरुप ट्रक का दरवाजा खोलकर उसे बैक कर रहा था। इसी दौरान वह संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया और अगले के पहिए के नीचे आ गया। गंभीर हालत में गोदाम कर्मचारी उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजन भी गोदाम पर पहुंचे और लापरवाही का आरोप लगाने लगे। इंस्पेक्टर सीबीगंज बच्चू सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है। अगर परिजन तहरीर देंगे तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें