फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुता के बाबूराम हत्याकांड में आरोपी चिह्नित, अपनों पर भी शक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भुता के बाबूराम को अगवा करने के बाद हत्यारे उनका सिर और एक हाथ काटकर ले गए थे। तीसरे दिन शव जंगल में बरामद हुआ। घरवालों ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। जमीन की खरीद फरोख्त के विवाद में हत्या होने की वजह सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों को चिह्नित कर लिया है, उनकी गिरफ्तारी को दबिशें दी जा रही हैं। पुलिस को बाबूराम के कुछ अपनों पर भी शक है।
विज्ञापन

भुता के किसान बाबूराम के घरवालों के मुताबिक उन्हें दो अनजान लोग शनिवार शाम घर से बुलाकर ले गए थे। शाम को मोबाइल बंद हो गया और फिर उनका कोई पता नहीं चला। बेटे विमल ने रविवार को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार शाम बाबूराम की लाश मल्हपुर जंगल में मिली। सिर और एक हाथ गायब था। पुलिस ने राजेेंद्र, हरीश, रामौतार समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक बाबूराम ने धर्मकांटे के सामने की दो बीघा जमीन के नौ लाख रुपये राजेंद्र से ले रखे थे पर बैनामा नहीं किया था। इसी जमीन पर 21 लाख रुपये बाबूराम ने देवेंद्र से भी ले लिए थे। देवेंद्र ने जमीन पर कब्जा कर क्रेशर लगा लिया था। घटना के बाद से देवेंद्र फरार है। देवेंद्र की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की वजह खुल सकेगी। पुलिस इसमें लगी है। हालांकि अधिकारियों को इस बात के भी संकेत मिल रहे हैं कि बाबूराम का कोई अपना भी इस वारदात में शामिल है। कॉल डिटेल से साक्ष्य जुटाकर पुलिस सटीक खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें