फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष की रिपोर्ट नहीं लिख रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भाजपा सरकार में योगी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष को ही थाने के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। पुलिस उनकी रिपोर्ट नहीं लिख रही है। मजबूर होकर उन्हें कोर्ट की शरण लेनी पड़ी है। मामला एसीजेएम अतुल चौधरी की कोर्ट में पहुंच गया है।
विज्ञापन

योगी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता नीलकांत पाठक ने कोर्ट में अर्जी देकर कहा कि वह 25 सितंबर की सुबह स्कूटी से जा रहे थे तभी अशोक नगर थाना बारादरी के रहने वाले अजीत गुप्ता व रामगंगा नगर बिथरीचैनपुर के रहने वाले कुलदीप गुप्ता मोटर साइकिल पर पीछे से आए और उनके पास गिलास में कोई तेजाब जैसा तरल पदार्थ था। अभियुक्त अजीत गुप्ता के कहने पर अभियुक्त दीप गुप्ता ने गिलास का तरल पदार्थ उनके ऊपर फेंक दिया। वादी ने आंख बंद कर ली। इससे उसकी आंखें तो बच गईं, लेकिन मुंह पूरा झुलस गया। पास के लोगों की मदद से वह डॉक्टर के पास तक गया।
वादी ने अपनी अर्जी में कहा है कि घटना के अगले दिन वह पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारियों से रिपोर्ट दर्ज कराने को मिला। इसके अलावा बारादरी थाने के भी चक्कर काटे, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी की गई, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। तब वादी नीलकांत पाठक ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने इस पर पुलिस से रिपोर्ट मांगी है और 18 अक्तूबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें