फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: तीन तलाक पीड़िताओं ने फूंका दस बुराइयों का पुतला

Wed, 09 Oct 2019 03:55 AM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तीन तलाक पीड़ित महिलाओं ने विजय दशमी पर दस बुराइयों का पुतला फूंका। महिलाएं मेरा हक फाउंडेशन के बैनर तले अय्यूब खां चौराहे पर एकत्र हुईं और नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


इससे पहले फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी ने कहा कि समाज में उन बुराइयों का खत्म होना जरूरी है, जिससे महिलाओं को जीवन प्रभावित हो रहा है। इसमें भ्रूण हत्या, तीन तलाक, बेटियों की शिक्षा पर रोक टोक, एसिड अटैक के दोषियों को फांसी की सजा मिले, बहु विवाह पर रोक, महिला का उत्पीड़न करने वालों पर सख्त कानून बने, हलाला पर रोक लगे, औलाद न होने पर महिलाओं का उत्पीड़न हो बंद, महिलाओं को नौकरी के लिए न हो रोेक टोक, महिलाओं को न बनाया जाए फतवों का शिकार जैसे मुद्दे हैं।

इस दौरान यहां पर फरहत के नेतृत्व में महिलाएं पहुंची थी। इसमें रेहाना खातून, सोनम, शहनाज, मुस्कान, नसीम बानो, पाकीजा बी, उषा कश्यप, नसीमा, गुलनाज, निशा खान, आसमा खान, शाइस्ता के अलावा इस्लाम सुल्तान, नईम खान, लाल बहादुर गंगवार आदि भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें