फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: अर्धनग्न अवस्था में छात्र का शव देख परिवार में मचा कोहराम

Sun, 06 Oct 2019 02:52 AM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बरेली के फरीदपुर कस्बे में झाड़ियों के पीछे अर्धनग्न अवस्था में एक बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सातवीं कक्षा का छात्र शनिवार रात एक दुकान से काम कर के घर लौट रहा था, इसी दौरान उसकी हत्या कर शव स्कूल के पीछे झाड़ियों में डाल दिया गया।

विज्ञापन


देर रात उसे खोजते हुए परिवार के लोगों को शव मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। कपड़े अस्त-व्यस्त मिलने पर छात्र के साथ गलत काम की आशंका जताई जा रही है। हालांकि रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद ही पूरी बात का पता लगेगा।

गौसगंज सराय गांव निवासी 13 वर्षीय सोहेल के पिता तैयब की पांच साल पहले हार्टअटैक से मौत हो गई थी। मां गुड़िया और भाई अफजाल के साथ वह गांव में रहता था। वह कस्बे के सीएएस इंटर कॉलेज में सातवीं कक्षा का छात्र था। स्कूल के बाद वह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महाराज सिंह की कुंवर प्लाजा मार्केट में हसीन की कपड़ों की दुकान पर काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को भी वह साइकिल से स्कूल गया और लौटकर दुकान पर काम करने के बाद रात करीब साढ़े आठ बजे साइकिल से गांव के लिए निकला। उसके पड़ोसी बिलाल के बेटे की रविवार को शादी थी। इसमें सोहेल को भी शामिल होना था। शादी में जाने वाले लोगों के कपड़े भी वह ले जा रहा था। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी मां के साथ शादी वाले परिवार ने भी सोहेल की तलाश शुरू कर दी।

उसका शव गांव से आधा किमी पहले सेंट मेरी स्कूल के पश्चिम दिशा में झाड़ियों में पड़ा मिला। सड़क किनारे उसकी साइकिल पड़ी देखकर खोजते हुए लोग वहां तक पहुंचे। शव देखकर मां गुड़िया पछाड़ खाकर बेहोश हो गई। उसके बाद सीओ अभिषेक वर्मा व इंस्पेक्टर धनंजय सिंह मौके पर आ गए। उन्होंने फील्ड यूनिट को बुलाया।

दो आईकार्ड मिले पर नाम और फोटो गायब
सोहेल के कपड़े अस्तव्यस्त थे। शर्ट के सारे बटन खुले या टूटे थे तो पेंट कुछ नीचे तक थी। उसका गला आईकार्ड की डोरी से दबाने के संकेत मिले। मल निकला होने से इसकी और भी तस्दीक हुई। बैग उसके पास पड़ा था। पास में उसी के इंटर कॉलेज के दो आईकार्ड पड़े थे पर उनमें से किसी में फोटो या नाम नहीं लिखा था। घुटनों तक छिले होने के निशान थे। सड़क से झाड़ी तक भी घिसटने के निशान पाए गए। मौके पर संघर्ष जैसी स्थिति मिली। सीओ का कहना था कि हत्या की सही वजह पोस्टमार्टम से पता लगेगी। परिवार किसी से रंजिश नहीं बता रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें