फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी-अजितेश को फिर मिली जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिल्ली में छिपकर रह रहे साक्षी और अजितेश को अब भी सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही हैं। अब साक्षी को मुकेश नाम की आईडी से धमकी दी गई है कि उसे मारने के लिए वह एक लाख रुपये जुटा रहा है। इससे रिवाल्वर खरीदकर उसे मारेगा। गालियां देने के साथ ही गंदे कमेंट किए गए हैं। इस आईडी पर अजितेश के मुंबई के दोस्त सैफ आजमी का फोटो लगाया गया है। सैफ ने वहां के नयानगर थाने में मुकेश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बरेली से जाने के बाद भले ही साक्षी और अजितेश के मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज न कराई गई हो पर बुरा वक्त दंपति का पीछा नहीं छोड़ रहा। अब एक बार फिर दोनों को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले युवक ने मुकेश नाम की फर्जी फेसबुक आईडी का इस्तेमाल किया है। फेसबुक पर साक्षी को भद्दी गालियां देते हुए कई आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। धमकी दी है कि एक लाख रुपये का इंतजाम करने के बाद वह रिवाल्वर खरीदेगा फिर दोनों को जान से मार देगा। आईडी पर फोटो महाराष्ट्र के नयानगर निवासी सैफ आजमी का लगाया गया है। सैफ आजमी ने अपना फोटो लगाकर धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र के नयानगर थाने में तहरीर दी है। उधर, अजितेश ने दिल्ली पुलिस से भी इसकी शिकायत की है। अजितेश का कहना है कि वह बरेली पुलिस से कई बार शिकायतें कर चुके हैं पर कार्रवाई टाल दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें