बरेली। शहर के अलग-अलग इलाकों में बुधवार को दो अज्ञात शव पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के इंद्रा मार्केट के पीछे बुधवार सुबह करीब 55 वर्षीय एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। पहनावे से वह बाबा मालूम हुआ। पोस्टमार्टम में उसकी मौत बीमारी के कारण होना बताया गया। वहीं बारादरी क्षेत्र के कुसुम नगर में भी दोपहर को करीब 70 वर्षीय एक बुजुर्ग का शव मिला। पुलिस ने उनकी शिनाख्त के लिए आसपास के इलाकों में पूछताछ की।