फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म की विवेचना कर रहे दरोगा ने ही किया बदनाम, छात्रा ने दी आत्महत्या की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दुष्कर्म के मामले की विवेचना कर रहे दरोगा ने ही पीड़ित छात्रा को इतना बदनाम कर दिया कि उसने स्कूल जाना छोड़ दिया और घर से निकलना तक बंद कर दिया। छात्रा सोमवार को एसपी क्राइम के पास पहुंची और चेतावनी दी कि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी।
विज्ञापन

छात्रा ने आरोप लगाया कि दरोगा ने उसे गुमराह कर उससे कैमरे के सामने मनमुताबिक बयान लिया और उसका वीडियो आरोपियों को ही नहीं बल्कि स्कूल के प्रिंसिपल तक भी पहुंचा दिया। वीडियो वायरल होने के बाद अब वह घर से निकलने तक की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। एसपी क्राइम ने उसे समझाबुझाकर शांत करने के बाद सीओ पीपी सिंह को जांच का आदेश दिया है।
पीड़ित छात्रा के मुताबिक करीब दो महीने पहले उसे अकेला पाकर बारादरी इलाके के दो युवकों ने छेड़खानी कर दुष्कर्म की कोशिश की थी। अचानक उसका भाई पहुंचा तो दोनों मारपीट कर भाग निकले। उसने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन दो महीने तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कुछ दिन पहले विवेचक ने उसे थाने बुलाकर उसे कार्रवाई का झांसा देकर मनमुताबिक बयान दिलाया और उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद यह वीडियो आरोपियों तक पहुंचा दिया। इसके बाद दरोगा उसके स्कूल भी पहुंचा और प्रिंसिपल के साथ कई लोगों को यह वीडियो दिखाकर उसे ही गलत साबित करने की कोशिश की। छात्रा ने बताया कि आरोपियों ने उसके घर के आसपास के लोगों को भी वीडियो दे दिया है। आरोपी उसे तेजाब से जला देने की भी धमकी देते हैं। छात्रा ने एसपी क्राइम को चेतावनी दी कि
विज्ञापन

इस प्रकरण की जानकारी मुझे नहीं है। अगर शिकायत आई है तो जांच कराई जाएगी। दरोगा के मोबाइल से अगर वीडियो क्लिप भेजी गई है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। - शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी
पीड़ित छात्रा ने विवेचक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वह मानसिक रूप से परेशान भी लग रही थी। सीओ थर्ड को जांच दी गई है। दरोगा दोषी पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। - रमेश कुमार भारतीय, एसपी क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें