बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के दो साल पुराने चर्चित अयान हत्याकांड का सही खुलासा तो नहीं हो पा रहा, इस मामले में दोनों पक्ष अब एकदूसरे पर रिपोर्ट लिखाने में जुटे हैं। दो दिन पहले दूसरे पक्ष के हाजी फैसल ने पुरानी घटना दिखाते हुए कोर्ट के आदेश से अयान के परिवार पर घर में घुसकर हमला करने की रिपोर्ट कराई थी। अब अयान के पिता रईस अहमद ने हाजी फैसल समेत सात लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर इसी तरह की रिपोर्ट बारादरी थाने में लिखाई है। जानलेवा हमले की धाराएं भी लगी हैं। घटना 28 मई की उसी वक्त की दिखाई गई है जब हाजी फैसल ने हमला दिखाकर इन लोगों पर रिपोर्ट कराई है। आरोप लगाया है कि हाजी फैसल के साथ ही मुशीर इस्लाम, जहीरुद्दीन, रईस वारसी, जावेद, गुलनाज बी और अजरा परवीन ने उनके घर पर हमला बोल दिया। कहा कि ये बार बार विवेचना बदलवा रहा है और नार्को टेस्ट की मांग कर रहा है, इसका किस्सा यहीं खत्म देते हैं। जानलेवा हमले के मामले में भी तहरीर दी पर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी।