बरेली। क्योलड़िया के पुरैनिया गांव में एक युवक की गला रेतकर हत्या करने के बाद शव गन्ने के खेत में फेंक दिया गया था। गांव के मदनलाल के गन्ने के खेत में युवक का पॉलिथीन में सील शव पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पॉलिथीन से शव निकलवाकर जांच की गई। करीब 30 वर्ष की उम्र के शख्स के शव का रविवार को पोस्टमार्टम हुआ। इसमें गला काटने से हत्या की पुष्टि गई है। मृतक के चेहरे, होंठ व भौं पर चोट के निशान थे। लग रहा था कि हत्या से पहले उसे बुरी तरह पीटा गया है। शव चार से छह दिन पुराना बताया गया। पुलिस अभी तक मृतक की पहचान नहीं कर सकी है। ब्यूरो