फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को भी दी दबिशें, कोई हाथ नहीं लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मोहल्ला बानखाने में शनिवार रात पठान और घोसी समुदाए के लोगों के बीच विवाद, फिर पथराव के बाद दोनों पक्षों के 17 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। देर रात ही पुलिस ने दबिशेें देकर दोनों पक्षों के सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके बाद से पुलिस लगातार दबिशें दे रही है। रविवार को भी पुलिस ने आरोपियों के घरों और उनके अड्डों पर दबिशें दी। लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के डर से आरोपी शहर से बाहर निकल गए हैं। लेकिन उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। बानखाने से पठान पक्ष के लोग भी शनिवार रात एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के आवास पर मिलने पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर निराशा जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें