फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने मजबूर किया तो बेटी ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाष नगर की तिलक नगर बस्ती में शनिवार रात एक किशोरी ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पर परिवार ने पड़ोसी युवक पर लड़की को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। यूपी 100 पुलिस का भी घेराव कर लिया। पुलिस ने कहा कि वे लोग जो तहरीर देंगे, उसके मुताबिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

आलू टिक्की का ठेला लगाने वाले चंद्रपाल कश्यप की 17 वर्षीय बेटी खुशबू ने शनिवार रात अपने छत के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी थी। आधे घंटे पहले उसे चाय देकर गई छह साल की बहन काव्या ने ही शव लटका देखकर शोर मचाया था। तब चंद्रपाल नशे में धुत पड़े थे और उनकी पत्नी राजकुमारी व बेटा राहुल उनकी ससुराल गोला गोकर्णनाथ गए हुए थे। पुलिस ने शव सील कराकर मां-बेटे को सूचना दी। रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पर राहुल ने हंगामा कर यूपी 100 को कॉल कर दी। दरोगा सुशील कुमार मौके पर पहुंचे तो परिवार के साथ पुलिस का घेराव कर लिया।
राहुल का कहना था कि बहन को पड़ोस में रहने वाला दूसरी बिरादरी का लड़का परेशान करता था। इसी वजह से उसने 11 वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। उसने उस लड़के को एक बार पीटा भी था पर वह नहीं माना। उसे पूरा यकीन है कि उस लड़के की हरकतों की वजह से उसकी बहन ने जान दी है। काव्या का कहना था कि मां घरवाला मोबाइल छोड़ गई थीं। जब वह चाय देने आई तो दीदी उस मोबाइल से किसी से बात करके रो रही थी। चाय लेकर दीदी ने उसे भेज दिया। राजकुमारी का कहना था कि वह आरोपी को सजा दिलाएंगी। दरोगा ने अंतिम संस्कार के बाद थाने आने को कहा। इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र जोशी का कहना था कि अगर परिवार तहरीर देगा तो वह रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई करेंगे। वैसे पोस्टमार्टम में भी आत्महत्या की ही पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें