फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड से अफीम लाकर शहर और देहात में सप्लाई करते हैं तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इंटेलिजेंस टीम ने देर रात स्टेशन रोड से झारखंड के दो तस्करों को अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। तस्कर शहर में एक व्यक्ति को अफीम सप्लाई करने आए थे जो उन्हें वहां आकर मिलने वाला था। तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में देर रात इंटेलिजेंस टीम ने झारखंड से तस्करों के आने की सूचना पर दबिश दी। दबिश में दो तस्कर झारखंड के चतरा जाधवपुर निवासी विनय (25) और चतरा कुंदा के गांव टिकेत बांध निवासी विनय (19) को गिरफ्तार कर लिया। छानबीन में उनके पास से करीब आधा किलो अफीम बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि शहर का एक तस्कर उनसे अफीम लेने आने वाला था। उन्होंने अपने कई साथियों के भी नाम पुलिस को बताए। नेटवर्क की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें