फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के बेटे ने फंदा लगाकर जान दी 

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में यूपी 100 के सिपाही के बेटे ने गुरुवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सील कर दिया। बुलंदशहर गए परिवार को सूचना देकर बुलाया गया है।
विज्ञापन

बिशारतगंज थाने की यूपी 100 में तैनात प्रताप सिंह मूल रूप से बुलंदशहर के निवासी हैं। प्रेमनगर के उदयपुर खास इलाके में भी उन्होंने मकान बना रखा है। उनका परिवार गुरुवार को बुलंदशहर गया हुआ था। घर में 20 वर्षीय बेटा पंकज उर्फ आदित्य ही था। देर रात उसने किसी वक्त कमरे के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। छत के कमरे में किराये पर रहने वाली तीन लड़कियों में से एक ने जब खिड़की से पंकज का शव लटका देखा तो चीख निकल गई। इसके बाद मोहल्ले के लोगों को बुलाया गया। थोड़ी ही देर में सीओ सिटी अशोक कुमार, इंस्पेक्टर क्राइम मनोज कुमार आदि अधिकारी पहुंच गए। फील्ड यूनिट भी बुलाई गई। पंकज बीए और आईटीआई कर चुका था। वह प्रयाग कोचिंग से कंपटीशन की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें