फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किला रोड पर स्कूल वैन में लगी आग, बाल-बाल बचे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्कूल से बच्चों को लेकर लौट रही एक वैन में किला रोड पर अचानक आग लग गई। धुआं देख बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। वहां से गुजर रही पीआरवी ने किसी तरह बच्चों को वैन से बाहर निकला। आसपास से पानी लेकर वैन की आग बुझाई गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर किला रोड पर स्कूली बच्चों से भरी वैन के बोनट में से अचानक धुआं निकलने लगा। धुआं देखकर बच्चों ने चीखपुकार करना शुरू कर दी। रोड किनारे वैन रोकने तक उसमें से लपटें निकलने लगीं। यह देखकर आसपास के लोग भी सहम गए। इसी बीच वहां से गुजर रही पीआरवी 184 वैन भी वैन से लपटें निकलते देखकर रुक गई। उसमें बैठे सिपाहियों ने आसपास के लोगों से वैन में से किसी तरह बच्चों को बाहर निकाला। फिर आसपास के लोगों की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। हादसे की सूचना पर फायर ब्रिगेड भी पहुंची लेकिन तब तक आग बुझ चुकी है।

दौड़ते पहुंचे बदहवास अभिभावक
हादसे के बाद बच्चों को अभिभावकों को उन्हें घर ले जाने की सूचना दी गई। वैन में आग लगने की सूचना से ही अभिभावक घबरा गए और बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। वहां बच्चों को सही सलामत देख उनकी जान में जान आई। इस दौरान कुछ अभिभावकों ने वैन चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी भी जताई। उनका कहना था कि भरपूर पैसे लेने के बावजूद ज्यादा बच्चे बैठाते हैं और सुरक्षा से भी खिलवाड़ करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें