बरेली। दीवार कूदकर घर में घुसे दबंग ने सो रही युवती के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर सुनकर युवती की मां पहुंची तो दबंगों ने उन्हें पीट दिया और भाग निकले। डीआईजी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इज्जतनगर क्षेत्र निवासी एक युवती के घर में 12 सितंबर की रात पड़ोसी गांव के दबंग सोनू, बबुआ और अंजुम दीवार कूदकर घुस गए। किशोरी के बताया कि वह नीचे कमरे में सो रही थी। मां छत पर थीं। उनके मुताबिक दबंग उनके कमरे में घुस आए और उनसे छेड़छाड़ करने लगे। शोर मचाने पर एक ने उनका मुंह दबा लिया और बाकी ने उनसे दुष्कर्म करने की कोशिश की। सामान गिरने का शोर सुनकर युवती की मां पहुंची तो तीनों ने उन्हें लाठी से पीट दिया। फिर तीनों फरार हो गए।