बरेली। बाकरगंज क्रासिंग पर बुधवार रात एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बाकरगंज चौकी पुलिस ने शब को मोर्चरी भिजवाया। वहां से गुजर रहे महिला के एक परिचित ने शव की शिनाख्त की। शव की शिनाख्त बारादरी क्षेत्र के कांकरटोला निवासी 45 वर्षीय गुलजार के तौर पर हुई। परिजनों के मुताबिक वह मानसिक तौर पर कमजोर है। पहले भी दो बार ऐसी ही घटना की चपेट में आ चुकी है। बताया कि उनके तीन बच्चे हैं।