बरेली। राष्ट्रपति पुरस्कार लेकर शहर पहुंची प्रिया आर्या का एनएसएस की टीम ने स्वागत किया। बता दें कि राष्ट्रीय सेवा योजना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार को बरेली कॉलेज में बीएससी की छात्रा प्रिया आर्या को एनएसएस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया था। बुधवार को बरेली पहुंचने पर एनएसएस की टीम ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान मोहित शर्मा और जीजीआईसी की टीम से सुनील, पूजा, अलीशा, नेहा आदि मौजूद रहीं।