फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा पर खाना खाने जा रहे युवक से लूटपाट, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ढाबा पर खाना खाने जा रहे युवक से दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने नकदी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर मारपीट की। प्रेमनगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना प्रेमनगर के राजेंद्र नगर निवासी रिषभ माहेश्वरी मंगलवार रात करीब नौ बजे अपने दोस्त के साथ बाइक से रामपुर रोड स्थित ढाबा पर खाना खाने जा रहे थे। यह लोग मंगलम ढाबा के पास पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से दो बाइक पर आये चार बदमाशों ने ओवरटेक करके रोक लिया। रिषभ का कहना है कि चारो ने उससे पर्स, मोबाइल छीन लिया। पर्स में दो हजार रुपये के साथ पेन और आधार कार्ड भी थे। विरोध करने पर उसे और उसके दोस्त के साथ मारपीट की। रिषभ की तहरीर पर प्रेमनगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें