फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरहत को अश्लील कॉल करने वालों में करीबी भी शामिल, अब फंसेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी के एडिट फोटो व्हाट्सएप ग्रुपों पर डालकर उनके नंबरों पर कॉल करने का मामला तूल पकड़ गया है। इंस्पेक्टर किला ने फरहत के घर जाकर उन नंबरों की सूची ली जिनसे अश्लील कॉल आई थीं। इनके नाम पुराने केस में शामिल किए जा रहे हैं। इनमें से कई फरहत के करीबी और पहचान के लोग भी निकले हैं जिन पर अब कार्रवाई होना तय है। फरहत ने इशारों में ही शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी पर भी निशाना साधा है।
विज्ञापन

शनिवार को फरहत ने सीओ टू सीमा यादव से शिकायत की थी कि शुक्रवार रात से उनके नंबर पर लगातार अंजान कॉल आ रही हैं। ऑडियो और वीडियो कॉल में लोग गलत तरीके से बात कर रहे थे। जब कुछ लोगों को लताड़ा तो बताया कि कई व्हाट्सएप ग्रुपों पर उनका एडिट फोटो उनके नंबर, भद्दे कमेंट्स के साथ डाल दिया। सीओ के निर्देश पर इंस्पेक्टर डीसी शर्मा महिला पुलिस के साथ रविवार को फरहत के घर पहुंचे। वहां उनसे ऐसे सभी नंबरों की सूची ले ली। ट्रू कॉलर पर कई ऐसे लोगों के नाम भी आए जिन्हें फरहत अच्छी तरह जानती हैं। अधिकांश शहर के ही रहने वाले हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि ये नंबर व नाम पुराने मामले में जोड़ लिए जाएंगे। इन लोगों को ट्रेस करके गिरफ्तारी की जाएगी।
यहां फरहत ने बताया कि शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी से हुई उनकी तकरार के बाद ही उनके कई फोटो एडिट करके फेसबुक पर डाले गए थे। इस मामले में साइबर सेल जांच कर रही है, जल्दी ही सच्चाई सामने आ सकती है। उन्हें लगता है कि उस घटना में शामिल कुछ लोगों का ये खेल है। वे कुरीतियों के खिलाफ लड़ रही हैं तो कई लोग उनके दुश्मन बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें