फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग पढ़ाकर लौट रही शिक्षिका समेत दो का फोन लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली/सीबीगंज। लूट की घटनाएं लगातार शहर में बढ़ती जा रही हैं। बेखौफ बदमाश स्कूल-कोचिंग की छात्राओं और शिक्षिकाओं को अधिकतर निशाना बना रहे हैं। अब पीलीभीत बाईपास पर एक छात्रा और सीबीगंज में एक फैक्ट्री कर्मचारी का फोन बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। पीड़ित शिकायत करने संबंधित थानों में पहुंचे लेकिन हर बार की तरह पुलिस ने इन्हें जांच के नाम पर टहला दिया।
बारादरी क्षेत्र की मां वैष्णो धाम कालोनी निवासी रूबी शिक्षिका हैं। उनके मुताबिक शुक्रवार शाम कोचिंग पढ़ाकर घर लौटते वक्त सीतापुर चौराहे पर पीछे से तेजी से आए एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनका फोन छीन लिए और भाग निकले। वह पैदल थीं इसलिए उनका पीछा नहीं कर सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव खिरका जगतपुर निवासी अरविंद गंगवार परसाखेड़ा स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं। शनिवार सुबह टेंपो से उतरकर फैक्टरी जा रहे थे। उनके मुताबिक हाईवे की तरफ से बाइक सवार दो बदमाश आए और मोबाइल छीनकर ले गये। बदमाश ट्यूलिया गांव की तरफ भाग गये। बताया गया कि पिछले दो महीने के भीतर बदमाश इस रोड पर आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के मोबाइल लूट चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें