फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘साधना’ कक्ष की सील तोड़वाकर छात्रा से जानी प्रताड़ना

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी चिन्मयानंद पर लगाए गए दुष्कर्म और शारीरिक शोषण के आरोप की जांच कर रही एसआईटी ने शुक्रवार को छात्रा की मौजूदगी में मुमुक्षु आश्रम में घटना से जुड़े तथ्यों को खंगालने में चार घंटे लगाए। इस दौरान छात्रा को ‘साधना’ कक्ष की सील तोड़वाकर छात्रा से प्रताड़ना के बारे में जानकारी की। सूत्रों के अनुसार एसआईटी को यहां से अहम साक्ष्य हाथ लगे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसआईटी ने मुमुक्ष आश्रम का वह कमरा जिसे बृहस्पतिवार रात को सील किया था, उसे छात्रा के सामने खुलवाया गया। विदित हो कि स्वामी छात्रा को ‘साधना’ कक्ष के ही नाम पर बुलाते थे। ये अलग बात है कि फिर उसे वहां शयन व अन्य कक्षों में जाना पड़ता था। सूत्रों के अनुसार छात्रा ने एसआईटी को उन सारे तथ्यों की जानकारी दी, जहां-जहां उसके साथ दुष्कर्म या शारीरिक शोषण किया गया। छात्रा ने वह स्थान भी दिखलाया, जहां उससे तेल मालिश कराई जाती थी। फॉरेसिंक टीम के एक्सपर्ट छात्रा के बताए स्थानों पर काफी बारीकी से फिंगर प्रिंट व फोटोग्राफ करतेे रहे। छात्रा ने चार घंटे के दौरान टीम के सदस्यों के एक-एक सवाल का जवाब दिया और अपनी आपबीती भी बताई। छात्रा द्वारा बताए गए घटना स्थल को देखने के साथ शयनकक्ष ( ‘साधना’ कक्ष ) से तथ्यों को खंगाला गया। दोपहर 1:28 बजे मुमुक्षु आश्रम पहुंची टीम ने तथ्यों को खंगालने में चार घंटे बिताए। इस दौरान स्वामी चिन्मयानंद इसी आश्रम के दूसरे कक्ष में बैठे रहे।
मुमुक्षु आश्रम में जांच के दौरान स्वामी चिन्मयानंद एक अलग कमरे में बैठे रहे। बताते हैं कि इस दौरान एक बार छात्रा और स्वामी का आमना-सामना भी हुआ लेकिन दोनों ने कोई बात नहीं की। एक-दूसरे से नजरें बचा लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें