बरेली। भाई के साथ बुधवार को बारादरी में शाहदाना वली की दरगाह पर हाजिरी देर्ने आई 20 वर्षीय युवती की यहां दो युवक मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। आरोप है कि युवती और उसके भाई ने विरोध किया तो दोनों युवकों ने अपने चार-पांच साथियों के साथ भाई-बहन को पीट दिया। युवती के भाई का कहना है कि उसकी शिकायत पर बारादरी पुलिस ने वीडियो बनाने में इस्तेमाल मोबाइल कब्जे में ले लिया। तहरीर दिये जाने के बाद भी अब तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। शुक्रवार को युवती के भाई ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।