फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मिल गया मोबाइल तब बारादरी पुलिस ने दर्ज की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वैसे तो पुलिस लूट की रिपोर्ट दर्ज करने से कतराती है और पीड़ितों को जांच के नाम पर टहलाती रहती है। लेकिन गुड वर्क दिखाने का मौका नहीं छोड़ती। ऐसे ही कुछ दिन पहले मॉडल टाउन में हुई मोबाइल लूट की घटना के बाद बारादरी पुलिस ने पीड़ित छात्र को प्रेमनगर क्षेत्र की घटना बताकर टहला दिया था। लेकिन फिर किला पुलिस के गुड वर्क में मोबाइल की बरामदगी दिखाकर पीड़ित की शिकायत पर बारादरी पुलिस ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

पीलीभीत के गांव करेली निवासी एक छात्र राजेंद्र नगर स्थित एक कोचिंग से मेडिकल की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक सितंबर को मॉडल टाउन होते हुए प्रेमनगर जाते वक्त दो स्कूटी सवार बदमाश उनका फोन लूटकर भाग निकले थे। बारादरी थाने में वह शिकायत करने तो पुलिस ने उन्हें घटना प्रेमनगर क्षेत्र की बताकर टहला दिया। इसी बीच कुछ दिन पहले किला पुलिस ने बीएससी के एक लुटेरे छात्र को लूटे हुए 11 मोबाइल के साथ पकड़ लिया था। अब इस बरामदगी में पीड़ित का मोबाइल मिला को बारादरी पुलिस ने तुरंत उसकी तरफ से बरामदगी दिखाते हुए लूट की रिपोर्ट शुक्रवार को दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें