बरेली। शिक्षिका का मोबाइल चुराकर उनके फोटो एडिट कर फेसबुक पर अपलोड करने वाले एक कोचिंग संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से शिक्षिका का मोबाइल भी बरामद कर लिया। आईटी सेल की मदद से शिक्षिका के इंटरनेट पर पड़े फोटो डिलीट कराए जा रहे हैं। इज्जतनगर क्षेत्र निवासी एक शिक्षिका ने कर्मचारी नगर समाधी गौटिया निवासी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ कुछ दिन पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि ज्ञानेंद्र और उसके साथियों ने कोचिंग से उनका मोबाइल चोरी कर लिया और उसमें पड़े फोटो को एडिट कर फेसुबक पर अपलोड कर दिये। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह ज्ञानेंद्र को मिनी बाईपास से ही गिरफ्तार कर लिया। साथियों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो